दमदार माइलेज और बढ़िया परफॉरमेंस से लैस है ये 5 स्कूटर्स, कीमत 50,000 रूपए से कम

  • दमदार माइलेज और बढ़िया परफॉरमेंस से लैस है ये 5 स्कूटर्स, कीमत 50,000 रूपए से कम
You Are HereBusiness
Thursday, August 3, 2017-5:50 PM

जालंधरः क्या आप नया स्कूटर लेने की सोच रहे है, अगर आपका जवाब हां में हैं तब तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है। यहां आज हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 50,000 तक सीमित है। इतना ही नहीं, ये 5 स्कूटर्स बढ़िया परफॉरमेंस से लैस है और काफी भरोसेमंद भी है। बता दें कि इन स्कूटर्स की माइलेज 60 के पार है। 

1. होंडा CLIQ

Image result for होंडा CLIQ

होंडा का यह नया स्कूटर स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी स्पोर्टी भी है। फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, सीट के नीचे 14 लीटर का स्पेस, ज्यादा लेगरूम, आरामदायक सीट जिसे कई फीचर्स मिलेंगे। वहीं, इंजन की बात करें तो इसमें 110cc का इंजन लगा है। यह स्कूटर 1 लीटर में 60 किलोमीटर की माइलेज देता है। इस स्कूटर की कीमत 42,499 रुपए है। 

2. हीरो डुएट 

Image result for हीरो डुएट 

हीरो का डुएट गर्ल्स के ख़ास स्कूटर है 110cc का पॉवरफुल इंजन जो 8.31 bhp की पॉवर देता है और इसका मैक्सिमम टार्क 8.30 है। डुएट की टॉप स्पीड 85 kmph है और एक लीटर में यह 63 किलोमीटर तक चल सकता है। इस स्कूटर की कीमत 47,945 रुपए है। 

3. TVS जेस्ट

Related image

TVS जेस्ट में 109.7cc का इंजन लगा है जो 8.02ps की पॉवर देता है और इसका मैक्सिमम टार्क 8.7nm है जेस्ट में CVTi गियर लगे है एक लीटर में यह 62 किलोमीटर की डोर तय कर सकता है। इसमें ECO मोड दिया है जिसकी मदद से आप फ्यूल सेविंग भी कर सकते है। इस स्कूटर की कीमत 46,738 रुपए है। 

4. होंडा एक्टिवा आई

Image result for होंडा एक्टिवा आई

एक्टिव आई में 109cc का इंजन लगा है जो की 8 bhp की पॉवर और 8.74nm का टार्क देता है। एक्टिवा आई की माइलेज 60 किलोमीटर प्रतिलीटर है। इस स्कूटर की कीमत 48,059 रुपए है। 

5. TVS स्कूटी

Image result for TVS स्कूटी 87.8cc इंजन

काफी लम्बे समय से अपने सेगमेंट में राज करने वाली स्कूटी गर्ल की पहली पसंद है  स्कूटी में 87.8cc इंजन लगा है जो 5ps को पॉवर और 5.8nm टार्क देता है एक लीटर में यह 65 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। इस स्कूटर की कीमत 39,700 रुपए है। 


Latest News