Sunday, January 17, 2016-3:40 PM
जालंधर: स्मार्ट होम डिवाइस एमेजान इको जिस को हम अलेक्सा के नाम के साथ भी जानते हैं, यह अब बहुत ही खास फीचर के साथ आने वाला है। एमेजान इको अब आपकी किंडल बुक्स आपके लिए पढ़ा करेगा, वह भी बिल्कुल फ्री। आप सिर्फ अलेक्सा को वॉइस कमांड देगी है और अलेक्सा आपके लिए किताब पढ़ेगी।
एमेजान इको का यह फीचर बहुत ही काम आने वाला फीचर है क्योंकि अलेक्सा की लाउड आवाज़ के साथ किताब को पढ़ने का एक्सपीरियंस बहुत ही अलग और नया है। अगर आप रीडिंग की जगह लिसनिंग को अपनाते हो तो यह आपको बहुत पसंद आऐगा। एक खास बात यह जो इसे और आकर्षित बनाती है कि रीडिंग के लिए आपको कोई पैसा भी नहीं देना पड़ेगा।