ऑडी को 30 मिलियन डॉलर जीतने में लगेंगे 7 मिनट!

  • ऑडी को 30 मिलियन डॉलर जीतने में लगेंगे 7 मिनट!
You Are HereGadgets
Tuesday, January 19, 2016-9:16 AM

जालंधर : डैट्रायट ऑटो शो में जर्मन ऑटो निर्माता ऑडी ने लूनर क्वाट्रो को पेश किया। लूनर क्वाट्रो लगभग एल्यूमीनियम से बना मून रोवर (चंद्रमा पर चलने वाला यंत्र) है जिस पर ऑडी का लोगो लगा है। ऑटो लूनर क्वाट्रो में कई सारे कैमरे और एक बड़ा-सा सोलर पैनल लगा है जिसकी मदद से यह मून रोवर चलता है। 

ऑडी का लूनर क्वाट्रो गूगल लूनर एक्सप्राइज चैलेंज का हिस्सा है। इसके लिए 30 मिलियन का फंड इकट्ठा किया गया है और वह भी बिना किसी सरकारी एजैंसी के सहयोग के। इतनी बड़ी प्राइस मनी को जीतने के लिए ऑडी टीम को लूनर क्वाट्रो को  चंद्रमा पर लैंड करवाने के बाद 500 मीटर की दूरी तय करवानी पड़ेगी और हाई-डैफीनेशन वीडियो और फोटोज पृथ्वी पर भेजनी होंगी। रोवर ने अपना यह मिशन 2017 के आखिर तक पूरा करना है। 

ऑडी पार्ट टाइम वैज्ञानिकों की टीम के साथ मिलकर काम कर रही है और उसे यह साबित करना होगा कि इस मिशन में इस्तेमाल हुई 90 प्रतिशत राशि प्राइवेट फंड से  इकट्ठा की गई है। ऑडी के मुताबिक यह रोवर 3.6 किलोमीटर प्रति घंटा यानी 2.2 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इसे 30 मिलियन डॉलर जीतने के लिए 7 मिनट का समय लगेगा। इसे टैस्ट करने के लिए वैज्ञानिक ऑस्ट्रिया के ऐल्प्स और स्पेन स्थित कैनरी द्वीप के तैनेराईफ जगह का चयन किया।