गाने सुनते वक्त ड्राइव करना होगा सुरक्षित!

  • गाने सुनते वक्त ड्राइव करना होगा सुरक्षित!
You Are HereGadgets
Tuesday, March 15, 2016-9:01 AM

जालंधर : सोनी ने एस.एक्स. एस.डब्ल्यू में रिचर्स एंड डिवैल्पमैंट प्रोग्राम के अंतर्गत फ्यूचर लैब का पहला कांसैप्ट प्रोटोटाइप पेश किया है। इसमें हैडफोन्स के प्रोटोटाइप को पेश किया गया है जिन्हें गले में डालकर ऑडियो को सुन सकते हैं। कांसैप्ट एन नाम के इस ब्लूटुथ डिवाइस को उनके लिए डिजाइन किया गया है जो गले में हैडफोन्स पहनना पसंद करते हैं और इसमें मल्टीपल-डायरैक्शनल स्पीकर लगे हैं जो बिना बडर्स के गाने सुनने में सहायता करता हैं। ऑडियो टैक्नोलॉजी क्षेत्र की मुख्य कम्पनियों में से एक सोनी ने इस नए कांसैप्ट के साथ हैडफोन्स का भविष्य दिखाया है। 

कांसैप्ट एन को बनाने का मकसद है कि रास्ते में चलते समय या बाइक चलाते समय गाने सुनने के अलावा अन्य आवाजों को भी सुनना है। यह डिवाइस कानों में लगने वाले कोण के आकार के दो टुकड़ों के साथ आती है जो गले में पहने बैंड से कम्युनिकेट करता है जो परम्परागत हैडफोन्स जैसा अनुभव देते हैं। बर्ड्स के बीच स्पीकर नहीं छेद है जिससे म्यूजिक सुनते वक्त भी अन्य आवाजों को सुना जा सकता है। इन हैडफोन्स की मदद से अपना पसंदीदा संगीत सुनते-सुनते भी बातें कर सकते हैं। 

कांसैप्ट एन टैक्नोलॉजी का ऐसा डिजाइन है जो बेहतरीन भी है और यह बिक्री के लिए तैयार भी है मगर सोनी फ्यूचर लैब के ऊपर प्रोटोटाइप टर्म का तनाव होने के कारण कम्पनी ने इस बारे में कोई अन्य जानकारी सांझा नहीं की है जिससे यह कहा जा सके कि सोनी के कांसैप्ट एन हैडफोन्स बाजार में कब तक देखने को मिलेंगे और इनकी कीमत कितनी होगी।  

 


Latest News