महीनों समुद्र में रह सकती है बोइंग की नई मानवरहित पनडुब्बी

  • महीनों समुद्र में रह सकती है बोइंग की नई मानवरहित पनडुब्बी
You Are HereGadgets
Tuesday, March 15, 2016-8:27 AM

जालंधर : जब आप बोइंग का नाम सुनते हैं तो आपको यही लगता होगा कि अब किसी एयरक्रॉफ्ट की बात होने वाली है लेकिन एक सच यह भी है कि कम्पनी 1960 से पानी के नीचे चलने वाले जहाज (पनडुब्बियां) भी विकसित कर रही है। बोइंग ने नई पनडुब्बी (Echo Voyager) बनाई है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अपने आप चलती है, ठीक वैसे ही जैसे कोई बिना ड्राइवर के चलने वाली कार होती है।

ईको वॉयगर 51 फुट बड़ी है जिसे दो अन्य मानवरहित पनडुब्बियों (32 फुट की ईको  सीकर और 18 फुट वाली ईको रेंजर) से मिलाकर बनाया गया है। इस मानवरहित पनडुब्बी को इसलिए बनाया गया है ताकि यह पानी के नीचे वैज्ञानिक और आर्मी व अन्य कामों में प्रयोग में लाई जा सके। दो से तीन दिनों तक ही नहीं इसमें लगा हाईब्रिड रिचार्जेबल पावर सिस्टम जरूरत पडऩे पर इसे महीनों तक चलने में मदद कर सकता है। 

इसके अतिरिक्त इस ऑटोनोमस पनडुब्बी को लांच करने और बाद में जानकारी पाने के लिए पुन: इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह संदेश भी भेजती है। ईको वॉयगर के लिए ज्यादा बड़े क्रू मैम्बरों की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे पैसे की बचत भी होगी और इसे शिप से दूर रहकर भी कंट्रोल किया जा सकेगा। जरूरत के समय यह ऑटोनोमस व्हीकल पानी के ऊपर आकर जानकारी भी सैंड करेगा। 

 

Latest News