इस लैपटाॅप+टैबलेट डिवाइस पर मिल रहा है 15,000 का डिस्काऊंट

  • इस लैपटाॅप+टैबलेट डिवाइस पर मिल रहा है 15,000 का डिस्काऊंट
You Are HereGadgets
Tuesday, March 15, 2016-7:26 AM

जालंधर : माइक्रोसाॅफ्ट के हाईब्रिड डिवाइस (लैपटाॅप+टैबलेट) सर्फेस प्रो 3 पर 15,000 रुपए का डिस्काऊंट मिल रहा है। इस लैपटाॅप+टैबलेट की कीमत 73,990 रुपए है लेकिन अमेजन पर यह 58,990 रुपए में मिल रहा है। फिलहाल कीमत में हमेशा के लिए कटौती के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह आॅफर सीमित समय के लिए जरूर है। उल्लेखनीय है कि सर्फेस प्रो 4 की कीमत 88,990 रुपए है। यह हाईब्रिड डिवाइस केवल अमेजन पर उपलब्ध है। माइक्रोसाॅफ्ट ने सर्फेस प्रो रेंज को इस साल जनवरी में लांच किया था।

माइक्रोसाॅफ्ट सर्फेस प्रो 3 में 12 इंच की क्लियरटाइप स्क्रीन 2160x1440 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसमें कोर आई3 प्रोसैसर और 4जीबी रैम लगी है। स्टोरेज की बात करें तो 128 जीबी की एसएसडी ड्राइव लगी है। इस हाईब्रिड डिवाइस के आगे और पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।


Latest News