विकसित हुआ दुनिया का सबसे पॉवरफुल GPU

  • विकसित हुआ दुनिया का सबसे पॉवरफुल GPU
You Are HereGadgets
Wednesday, March 16, 2016-1:50 PM

जालंधर: GPU को (ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट) कहा जाता है जो कंप्यूटर की आउटपुट को एसेसलरेटी करता है जिससे आप हाइ-एंड गेम्स को pc पर आसानी से खेल सकते है। इस तकनीक को और अच्छा बनाने के लक्ष्य से AMD कंपनी ने लिक्विड-कूल्ड Radeon Pro Duo नाम का ग्राफ़िक कार्ड विकसित किया है जो वीडियो की परफॉरमेंस को गई गुणा बूस्ट कर देगा। 

यह कार्ड 350 वॉट बिजली रेक्विरेमेंट से चलेगा साथ ही इसमें शामिल बोर्ड DirectX 12 को भी सपोर्ट करेगा जिससे भविष्य में लॉन्च होने वाली सभी गेम्स को खेला जाएगा। AMD कार्ड 2 पोर्टस पर एक साथ अटैच होता है साथ ही यह 4GB HBM1 RAM को स्पोर्ट कर कंबाइन में 8GB मैमरी बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह NVIDIA Quadro M6000 से भी हाई-एन्ड गेमिंग एक्सपेरिएन्सेस देगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्दी ही अगली तिमाही तक बाजार में $1500 कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।


Latest News