फेसबुक ने किया पॉपुलर लाइव फिल्टर एप्प 'MSQRD' का अधिग्रहण

You Are HereGadgets
Thursday, March 10, 2016-3:42 PM

जालंधरः सोशल नैटवर्किंग साइट फेसबुक ने लोकप्रिय सेल्फी वीडियो फिल्टर एप्प MSQRD का अधिग्रहण किया है। इस एप्प के जरिए यूजर्स सेल्फी वीडियो में स्पेशल इफेक्ट के जरिए अपने चेहरे पर कई तरह के फिल्टर्स यूज कर सकते हैं। इन फिल्टर्स में सेलिब्रिटी और विलेन के मास्क ज्यादा फेमस हैं। यह एप्प iOS बेस्ड है पर इसका बीटा वर्जन एंड्रॉयड के लिए भी लांच किया गया है।

इस एप के जरिए फेसबुक स्नैपचैट जैसा फीचर फेसबुक में देने की तैयारी में है। बता दें कि स्नैपचैट में लोग फोटो और वीडियो में कई तरह के फिल्टर्स यूज करते हैं, और फेसबुक इस एप्प की टेक्नॉलोजी के जरिए मैसेंजर में कुछ बदलाव कर सकता है।

फेसबुक CEO मार्क जकरबर्ग ने इसका एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने आयरनमैन का डिजिटल मास्क यूज किया है। कंपनी के मुताबिक, वो MSQRD के फीचर्स को सोशल मीडिया नेटवर्क पर लाएगी।


Latest News