Sunday, June 12, 2016-12:25 PM
जालंधर : एंड्राॅयड वियर (स्मार्टवाच) के लिए हाल ही में मुख्य अपडेट आया है जिससे एंड्राॅयड वियर डिवाइसिस को वी2.0 वर्जन पर अपडेट किया जा सकेगा लेकिन यह वर्जन सभी एंड्राॅयज वियर (एंड्राॅयड स्मार्टवाच) डिवाइसिस के लिए नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मोटोरोला ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक बुरी खबर जारी की है। अगर आपके पास मोटोरोला की स्मार्टवाच मोटो 360 (फर्स्ट जेन) है तो इसमें आपको एंड्राॅयड का वी2.0 अपडेट नहीं मिलेगा।
अगर आपके पास भी मोटो 360 है और आप एंड्राॅयड वी2.0 वर्जन का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको मोटो 360 का नया वैरिएंट खरीदना पड़ेगा। केवल मोटो 360 ही नहीं बहुत सी स्मार्टवाच में पुराने वर्जन को अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा। हालांकि यह कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि गूगल हर 2 साल बाद नैक्सस डिवासिस के लिए ओ.एस. अपडेटस देना बंद कर देता है। अब लगता है कि स्मार्टफोन्स की तरह हर 2 सालों में आपको अपडेट रहने के लिए अपनी स्मार्टवाच भी बदलनी होगी।