Sunday, March 13, 2016-6:43 AM
जालंधर : मारूति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली काम्पैक्ट एस.यू.वी. विटारा ब्रिजा को लांच किया है जिसकी शुरूआती कीमत 6.99 लाख रुपए है। इसे देखते हुए फोर्ड इंडिया ने इस सेगमेंट की अपनी लोकप्रिय कार फोर्ड ईकोस्पोर्ट की कीमत में भारी कटौती करने की घोषणा की है। कम्पनी ने घोषणा करता हुए कहा है कि ईकोस्पोर्ट की कीमत में 1.12 लाख रूपए की कमी होगी। कीमत कम करने के बाद ईकोस्पोर्ट के शुरूआती वैरिएंट (पैट्रोल) की कीमत 6.68 लाख रुपए हो गई है। इसी के साथ ईकोस्पोर्ट के डीजल वेरिएंट की कीमत 7.28 लाख से शुरू होगी।
फोर्ड के ईकोस्पोर्ट की कीमत में कमी करने का सीधा मकसद मारूति सुजुकी विटारा ब्रिजा से मिलने वाली प्रतिस्पर्दा को कम करना है। इसीलिए जब कई कार निर्माता अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा कर रहे हैं तो फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट की कीमत में 1 लाख रुपए से अधिक तक की कटौती की घोषणा कर दी है।