गुगल लोगों से फीडबैक लेने के लिए अपनाएगी कारगर तरीका

  • गुगल लोगों से फीडबैक लेने के लिए अपनाएगी कारगर तरीका
You Are HereGadgets
Saturday, March 12, 2016-5:28 PM

जलंधर: जाना माना सर्च इंजन गुगल एक पुराना तरीका अपनाते हुए लोगों के साथ जुड़ने जा रहा है। गुगल एक स्वनिर्धारित वैन को अमरीका की सड़कों पर ले जाकर लोगों से गुगल की नई सर्विस का फीडबैक लेगी और जानने की कोशिश करेगी कि लोग गुगल की इंटरनैट सर्विस से कितना खुश हैं। 

सफ़ेद रंग की वैन पर गुगल का रंगबिरंगा लोगो देख कर आप इस को पहचान सकते है। इस के साथ ही इस वैन पर 'शेप दी फ्यूचर आफ दा वर्ड' लिखा हुआ है। सोमवार से शुरू हो रहा यह रोड ट्रिप 6 हफ्ते तक चलेगा। कई स्टोप् लगाते हुए यह वैन 7 स्टेटों में घुमेगी और लोगों को इंटरैकट करती हुई उन से गुगल की एप्स का फीडबैक लेगी। इस के बदले लोगों को गिफ्ट कार्ड और गुगल की टी -शर्टें बांटी जाएंगी। गुगल लोगों के साथ बिल्कुल नज़दीक हो कर इंटरैकट कर कर डाटा इकट्ठा करना चाहती है जिससे लोगों के गुगल प्रति नज़रिए को समझ सगे। 


Latest News