Saturday, March 12, 2016-7:15 AM
जालंधर : यू.के. की एक कम्पनी ने मोबाइल डिवाइसिस के लिए फ्यूल सैल्ल डिवैल्प किया है जिससे सिर्फ एक बार चार्ज करने पर स्मार्टफोन की बैटरी पूरा सप्ताह काम करती है। फ्यूल सैल टैकनॉलॉजी के साथ लिथियम आयन बैटरीज की सीमा का पता लगाया जा सकता है जिनका प्रयोग वर्तमान में हो रहा है।
इस फ्यूल सैल टैकनॉलॉजी को बनाने वाली कम्पनी इंटैलीजैंट एनर्जी का कहना है कि एक बार इस फ्यूल सैल टैकनॉलॉजी को फोन में शामिल करने पर यूजर्स को फोन्स के लिए आफ-ग्रिड शक्ति मिलती है जो किसी समय और किसी भी जगह पर इस्तेमाल की जा सकती है।
हाईड्रोजन फ्यूल सैल्ल केमिकल रिएक्शन द्वारा बिजली पैदा करता है और हाईड्रोजन का आक्सीजन के साथ मिश्रण एक इलैक्ट्रिकल करंट को पैदा करता है। इस पावरफुल फ्यूल सैल फोन को चार्ज करने साथ-साथ बैकअप्प शक्ति को भी बूस्ट करता है। कंपनी ने फ्यूल सैल काटरेज को भी डिवैल्प किया है और एक काटरेज से स्मार्टफोन को 5 बार चार्ज किया जा सकता है।