बजाज लॉन्च करेगी Pulsar series का नया मॉडल

  • बजाज लॉन्च करेगी Pulsar series का नया मॉडल
You Are HereGadgets
Friday, March 11, 2016-6:47 PM

जालंधर: Bajaj Auto Limited भारत की टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो अपने मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स को लेकर पूरे भारत में मशहूर है। हाल ही में यह टू व्हीलर कंपनी अपनी पल्सर सीरीज में एक नई बाइक ऐड करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक बजाज पल्सर का CS400 (क्रूज स्पोर्ट) मॉडल इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। आपको बता दें कि कंपनी ने Auto Expo 2014 में सबसे पहले Pulsar CS400 और Pulsar SS400 का कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसके बाद कई बार इसके लॉन्च की खबर भी आई पर अब तक इसे बाजार में नहीं उतारा गया।

इस बाइक में 373.4cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा जिसमें लिक्विड कूल्ड के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी मिलेगा जैसा हाल ही में बाजार में उपलब्ध KTM Duke 390 में दिया गया है जो 90bhp की पॉवर देता है। साथ ही इसमें फ्यूल टैंक पर एल.सी.डी डिस्प्ले, एलॉय व्हील्स और मोनोशॉक रियर ससपेंशन जैसे फीचर्स शामिल होंगे। हालांकि यह 2014 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट से काफी अलग हो सकती है क्योंकि ज्यादातर बाइक्स और कारो में लॉन्च होने तक काफी बदलाव किए जाते हैं। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए तक होने की उम्मीद की जा रही है जो इसके बराबरी की KTM बाइक से कम है। 


Latest News