इस एप्प से हिंदी में पढ़ें खबरें और कमाएं पैसे

  • इस एप्प से हिंदी में पढ़ें खबरें और कमाएं पैसे
You Are HereGadgets
Saturday, February 13, 2016-10:47 AM

जालंधरः भारत की लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल एप्लीकेशन गोगो ने गुरुवार को हिंदी सर्विस की शुरुआत की। आज से गोगो एप्प पर हर रोज 200 से अधिक हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित किए जाएंगे। ‘गोगो एप्प’ को हाल ही में लांच किया गया है और यह एप्प मोबाइल यूजर्स के मनचाहे विषयवस्तु एवं लेख उनके एंड्रॉयड फोन के लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराता है।

गोगो की इस नई सर्विस से लोग न सिर्फ ताजा खबरें बल्कि खान-पान और स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधित लेख हिंदी भाषा में पढ़ पाएंगे। इस एप्प का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को विभिन्न विषय वस्तु संबंधित लेख आसानी से उनके मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराना है। यह एप्प लोगों को उत्तम लेखों के साथ 'गोगो पॉइंट्स' जीतने का मौका भी देता है जिसे रिडीम कराने पर एंड्रॉयड यूजर्स को फ्री टॉक टाइम मिलेगा।

इस स्टार्टअप ने अभी-अभी एचटी मीडिया और नार्थ बेस मीडिया से निवेश भी प्राप्त किया है। नॉर्थ बेस मीडिया, वाल स्ट्रीट जर्नल, वाशिंगटन पोस्ट और रायटर्स के कुछ लोगों के समूह ने मिलकर शुरू की है जो की मीडिया सम्बंधित कंपनियों को निवेश प्रदान करती हैं।


Latest News