गूगल ने दिया चेन्नई विद्यार्थी को 50,000 का स्कॉलरशिप अवार्ड

  • गूगल ने दिया चेन्नई विद्यार्थी को 50,000 का स्कॉलरशिप अवार्ड
You Are HereGadgets
Thursday, July 21, 2016-4:40 PM

जालंधर - फेसबुक बग बाउंटी के दौरान अब तक कई लोगों ने अवार्ड हासिल किया हैं। हाल ही में गूगल की तरफ से चेन्नई के 14 साल के विद्यार्थी 'अदवे रमेश' को गूगल कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। रमेश को मछुआरों की सुरक्षा और मछली पकड़ने में मदद करने वाली डिवाइस का निर्माण करने के लिए इस इनाम से सम्मानित किया गया। गूगल इंडिया ने मंगलवार को इस बात का ऐलान किया है। चेन्नई नेशनल पब्लिक स्कूल के 10वीं जमात के विद्यार्थी रमेश अंतिम दौर में पहुंचने वाले उन 20 एथलीटों में से भी एक हैं, जिनको गूगल की तरफ से 50,000 डालर की स्कालरशिप देने के लिए चुना गया है। 

रमेश ने अपने बयान में कहा है कि उसके लिए इस इनाम को जितना काफी महत्व रखता है जिसके साथ उसे ओर भी सीखने और शेयर करने में मदद मिलेगी और मछुआरों की सुरक्षा और व्यापार को बढ़ाया जा सकेगा। रमेश का कहना है कि वह रामेश्वरम में अक्सर मछुआरों की परेशानियों के बारे में खबर पढ़ते हैं जिन्हें अपने काम के लिए कई दिनों तक समुद्र में ही रहना पड़ता है। कई बार तो श्रीलंका सरकार अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के इल्ज़ाम में उन्हें गिरफ्तार भी कर लेती है, लेकिन अब यह लोकेशन बेसड इन्फॉरमेशन मछुआरों को इन हलातों को समझने में मदद करेगी। 


Latest News