Sunday, March 13, 2016-10:32 AM
जालंधरः ऑफिस के कामकाज में प्रयोग होने वाले गुगल डॉक्स ने वर्कर्स के कई कामों को आसान बना दिया है और अभी इस को ओर आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी बात को मुख्य रखते हुए गुगल की तरफ से वैब और एंड्रायड के लिए गुगल डॉक्स के लिए एक नया टूल एड किया गया है जिस के साथ यूज़र्ज हर डाक्यूमेंट में हैडर को आऊटलाईन कर सकता जो एक सैक्शन से दूसरे सैक्शन में जाने के लिए मदद करेगा।
जब यूजर्स मोबाइल डिवाइस को सकरोल करेंगे तो एक छोटी सी नेविगेशन अपने आप शो करेगी। यह नेविगेशन सभी डाक्यूमैंटस की बनावट को डिस्पले करेगा जिस के साथ यूजर्स सवैपिंग और अप-डाउन से बिना आसानी के साथ एक सैक्शन से दूसरे सैक्शन में जा सकते हैं। डेस्कटॉप पर यह फीचर डाक्यूमेंट के हैडर सैक्शन पर बांए तरफ एक आऊटलाइन के तौर पर दिखाई देगा जिस का प्रयोग के लिए यूजर्स टूलज़ में जा कर डाक्यूमेंट आऊटलाईन को इनेब्ल कर सकते हैं।