Sunday, March 13, 2016-11:32 AM
जालंधर: टेक्नोलॉजी ने साइकिलिंग को पहले से काफी आसान बना दिया है। पुराने समय में साइकल्स को चलाने के लिए चालक को काफी ज़ोर लगाना पड़ता था जिसे कुछ समय पहले बनी गियर शिफ्टिंग तकनीक ने काफी आरामदायक बना दिया जिसे दुनिया भर में काफी पसंद भी किया गया। इस तकनीक को और आगे लेकर जाने और अच्छा बनाने के लक्ष्य से MicroSHIFT's द्वारा अब एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक गियर-शिफ्टिंग सिस्टम्स तैयार किया गया है जो अपने eXCD सिस्टम से पहाड़ो पर आसानी से चड़ने में मदद करेगा साथ ही यह समतल सड़क पर भी कम ज़ोर लगाए तेजी से चलेगा जिससे राइड़र को अपने लक्ष्य पर पहुंचने में काफी आसानी होगी।
इस नई तकनीक को वायरलेस तकनीक के बिना कनेक्शन केबल की मदद से बनाया गया है। यह नया सिस्टम हाथ पर दिए गए कंट्रोलर से चलाया जाएगा जो 2 रिचार्जेबल AA लिथियम बैटरीज से पॉवर लेकर काम करेगा। इस कंट्रोलर को हैंडलबार पर लगे पुश-बटन इलेक्ट्रॉनिक शिफ्टर/कंट्रोलर से कमांड दी जाएगा जो एक बैटरी पैक से 6,000 बार शिफ्ट्स होने के साथ 1,000 km (621 miles) की आरामदायक राइडिंग देगा साथ ही यह कंट्रोलर शेष (बची हुई) बैटरी को भी अपने डिस्पले पर शो करेगा। इसके गियर शिफ्टर को मोटर की मदद से बनाया गया है जो बैटरी से पॉवर लेकर गियर्स को शिप्ट करवाने में मदद करता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी द्वारा इसके दाम को तय तक अगले साल तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।