Sunday, July 31, 2016-4:43 PM
जालंधर - जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अफ्रीका ट्विन एडवेंचर बाइक को पहली बार 2016 दिल्ली आॅटो एक्सपो में शोकेस किया था। इस कंपनी ने अब कंफर्म किया है कि अफ्रीका ट्विन बाइक भारतीय बाजार में 2017 के मध्य तक लांच कर दी जाएगी।
Africa Twin बाइक का भारत में बतौर कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यानी सीकेडी यूनिट लांच होगा। इस एडवेंचर बाइक के कुछ हिस्सों को भारत में भी असेम्बल किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि अफ्रीका ट्विन बाइक के तकरीबन 5 फीसदी हिस्से भारत से लिए जाएगे। अफ्रीका ट्विन बाइक में 1000सीसी पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन से लैस है। इस बाइक में एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलेगा। ट्रैक्शन कंट्रोल अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से 3 राइडिंग मोड की सुविधा मुहैया कराएगा। इस बाइक की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए एक्स शोरूम हो सकती है।