अब विदेशों में भी बिकेगी भारतीय ऑटोमेकर की यह कार

  • अब विदेशों में भी बिकेगी भारतीय ऑटोमेकर की यह कार
You Are HereGadgets
Sunday, July 31, 2016-4:11 PM

जालंधर - भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने कॅमर्शियल व्हीकल्स को लेकर दुनियाभर में जानी जाती है। अब यह कंपनी अपनी कारों पर नया प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के तहत महिंद्रा लेफ्ट हैंड ड्राइव व्हीकल्स तैयार करेगी। महिंद्रा छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी केयूवी100 को लेफ्ट हैंड ड्राइविंग सिस्टम से लैस करेगी और इसके प्रॉडक्शन मॉडल हंगरी निर्यात किए जाएंगे। यह एसयूवी दोनों पेट्रोल व डीजल आॅप्शन्स में उपलब्ध की जाएगी। 

दक्षिण अफ्रीका को किट सप्लाई की जाएगी ताकि वह अपने देश में ही इस एसयूवी को असेम्बल कर सके। जबकि हंगरी पूरी तरह तैयार कर कारें भेजी जाएगी। महिंद्रा केयूवी100 पेट्रोल या डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। पेट्रोल वैरिएंट में 1.2 लीटर एम फाल्कन जी80 इंजन लगा होगा जो 82 बीएचपी की ता​कत के साथ 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगा। जबकि इसके डीजल वैरिएंट में 1.2 लीटर एम फाल्कन जी75 इंजन मिलेगा जो 77 बीएचपी की ताकत के साथ 190 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगा।


Latest News