भारत में जल्द लांच होगी जगुआर की यह SUV

  • भारत में जल्द लांच होगी जगुआर की यह SUV
You Are HereGadgets
Saturday, July 23, 2016-6:23 PM

जालंधर : टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली कम्पनी जगुआर-लैंडरोवर ने अपनी पहली एस.यू.वी एफ-पेस को भारत में लांच करने की तैयारी कर ली है। कम्पनी ने अपनी भारतीय वैबसाइट पर भारत में लांच किए जाने वाली एफ-पेस के बारे में जानकारी दी है। यह दमदार एस.यू.वी. भारत में दीवाली के दिनों में लांच की जा सकती है।

जैगवार ने एफ-पेस को इस साल फरवरी 2016 में दिल्ली आटो एक्सपो में शोकेस किया था। भारत में जगुआर की यह 5वीं पेशकश होगी। एक्स.ई., एक्स.एफ, एक्स.जे. और एफ-टाइप माॅडल भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद हैं। इसकी शुरुआती कीमत 80 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

वेरिएंट्स-
जगुआर की यह एस.यू.वी. 3 वेरिएंट्स में आएगी। इसके बेस वेरिएंट को प्योर नाम दिया गया है। इसके इलावा प्रैस्टीज मिड और आर-स्पोर्ट टाॅप एंड वेरिएंट्स होंगे। जगुआर की यह एस.यू.वी. 4,731 एम.एम लम्बी, 2,175 एम.एम चौड़ी और 1,652 एम.एम ऊंची है। इस गाड़ी का व्हीलबेस 2,874 एम.एम. है।

ये हो सकते हैं इंजन फीचर्स -
2.0 लीटर का पैट्रोल ट्रबोचार्ज्ड इंजन
240 बी.एच.पी. की ताकत
3.0 लीटर डीजल इंजन
सभी वेरिएंट्स में 8 स्पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन और जगुआर का सिकवेंशल शिफट आल व्हील ड्राइव सैट-अप


Latest News