भारत में लांच हुआ लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का पैट्रोल वेरिएंट

  • भारत में लांच हुआ लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का पैट्रोल वेरिएंट
You Are HereGadgets
Tuesday, June 21, 2016-9:52 AM

जालंधर : जगुआर लैंड रोवर (जे.एल.आर.) ने भारत में आज अपने लोकप्रिय स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एस.यू.वी.) डिस्कवरी स्पोर्ट का पैट्रोल वेरिएंट लांच किया है। यह एस.यू.वी. केवल एच.एस.ई. वेरिएंट में उपलब्ध होगी और इसे पावर देने के लिए 2.0 लीटर वाला पैट्रोल इंजन काम करेगा। उल्लेखनीय है कि पैट्रोल वेरिएंट के अलावा डिस्कवरी स्पोर्ट के 2 अन्य वेरिएंट टी.डी.4 और एस.डी. 4 (डीजल ऑप्शन) भारत में उपलब्ध हैं।

कीमत :

56.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली)

पिछले साल पेश की थी डिस्कवरी स्पोर्ट

पिछले साल जगुआर लैंड रोवर ने भारत में फ्रीलैंडर 2 को रिप्लेस करते हुए लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट को पेश किया था। वर्तमान में ब्रिटिश एस.यू.वी. निर्माता की देश में मिलने वाली यह सबसे सस्ती एस.यू.वी. है। डिस्कवरी स्पोर्ट को 5+2 सिटिंग ऑप्शन में पेश किया था। लैंड रोवर का दावा है कि पैट्रोल वेरिएंट वाली डिस्कवरी स्पोर्ट बढिय़ा कम्फर्ट के साथ-साथ ऑफ रोड क्षमता और विश्वसनीयता का एहसास करवाएगी। इसका एक उदाहरण हाल ही में पेश किए गए वीडियो में देखने को मिला है जिसमें जे.आर.एल. की डिस्कवरी स्पोर्ट को 100 टन वजनी ट्रेन को खींंचते हुए दिखाया गया है।

डिजाइन :

डिजाइन और स्टाइल के मामले में इसमें (डीजल वेरिएंट की तुलना में) कोई बदलाव नहीं है और इसके फीचर्स की लिस्ट में भी बदलाव नहीं है। जैसे :-

सभी मैदानों पर चलने की क्षमता 

हिल डिसैंट कंट्रोल एच.सी.सी.) 

रोल स्टैबिलिटी कंट्रोल (आर.एस.सी.) 

इलैक्ट्रानिक ट्रैक्शन कंट्रोल (ई.टी.सी.) 

डायनामिक्स स्टैबिलिटी कंट्रोल (डी.सी.एस.)

कमांड ड्राइविंग पोजीशन 

स्टाइल और कम्फर्ट फीचर्स -

पैनोरमिक सनरूफ

अडॉप्टिव सीनॉन हैडलैम्प्स

स्टाइलिश एल.ई.डी. टेल लैम्प्स

मल्टीपल यू.एस.बी. चार्जिंग पोटर्स

इंजन स्पैसीफिकेशन्स - 

2.0 लीटर पैट्रोल इंजन 

237 बी.एच.पी. की पावर और 340 एन.एम. का अधिकतम टार्क

9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 


Latest News