Tuesday, March 15, 2016-11:17 AM
नई दिल्ली: स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या से परेशान तो रहते ही हैं और ऐसे में अगर बिजली चली जाए या आपका चार्जर खराब हो जाए तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब एक सधारण सा नीबू आपके फोन की बैटरी को चार्ज करेगा। ये सुन आपको थोड़ा अजीब लगेगा,लेकिन यह सच है।
आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें नींबू से फोन को चार्ज किया जा सकता है। इस वीडियो में बताया गया है कि आप किस तरह नींबू का प्रयोग कर अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। वीडियो के मुताबिक सबसे पहले आपको को एक नींबू को दो हिस्सों में काटना होता है। फिर आप अपने चार्जर के दोनों हिस्सों को नींबू में डाले। फिर उसके तार को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर दे। आप देखेंगे कि आपका फोन चार्ज हो रहा है।