Tuesday, March 15, 2016-11:47 AM
जालंधर: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कई बार ऐसा होता है कि अचानक हमारी फ्रेंड लिस्ट के नंबर्स कम हो जाते हैं यानि कोई हमें अनफ्रेंड कर देता है, लेकिन हमें अनफ्रेंड किसने किया है यह जानने के लिए फेसबुक पर कोई ऑप्शन नहीं दी गई है। इस बात पर ध्यान देते हुए अब एक एप्प बनाई गई है जिससे आप यह जान सकेंगे कि किसने आपको फेसबुक पर अनफ्रेंड किया है।
इस एप्प का नाम Who deleted me on Facebook रखा गया है जिसे प्ले स्टोर पर एंटरटेनमेंट केटेगरी के अंदर शामिल किया गया। यह एप्प अनफ्रिएंड और ब्लॉक होने पर आपके स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन शो करेगी साथ ही यह एप्प आपको बताएगा कि आपकी फ्रेंड लिस्ट में हाल ही में कौन सा नया शख्स एड हुआ है। फिलहाल यह एप्प सिर्फ ऐड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध की गई है जिसे आप इस URL लिंक से डाउनलोड कर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.impactobtl.whodeletedme&hl=en यूज़ कर सकते है।