जालंधर : एप्पल ने वर्ष 2013 में आईफोन 5एस को लांच किया था और तब यह पहला फोन था जिसमें फिंगरप्रिंट सैंसर फीचर था जिसके बाद बहुत सी कम्पनियों ने अपने महंगे और फ्लेगशिप स्मार्टफोन्स में फिंगप्रिंट सैंसर पेश करना शुरू कर दिया। पिछले साल बहुत से स्मार्टफोन्स फिंगप्रिंट सैंसर टैकनोलाॅजी के साथ लांच हुए हैं। अब तो स्मार्टफोन्स में धीरे-धीरे फिंगरप्रिंट सैंसर भी आम हार्डवेयर फीचर बनता जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में जिनमें फिंगप्रिंट सैंसर तो है ही साथ ही इसकी कीमत भी बेहद कम है।
Huawei’s Honor 5X
कीमत - 12,999 रुपए
फिंगप्रिंट सैंसर से युक्त
एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में फुल एचडी डिस्प्ले, 1.5GHz आॅक्टा-कोर क्वालकाम स्नैपड्रैगन प्रोसैसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी रोम,128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 13 एमपी रियर कैमरा, 5 एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा, 4जी, एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3,000mAh की बैटरी लगी है।
Lenovo Vibe K4 Note
कीमत - 11,999 रुपए
फिंगप्रिंट सैंसर तकनीक से लैस
5.5 इंच की 1080x1920 पिक्सल डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 3, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 64 बिट आॅक्टा-कोर मीडियाटेक 6753 चिपसेट. 13 एमपी मुख्य कैमरा, 5 एमपी फ्रंट सैंसर (कैमरा), 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, 3,000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग टैक्नोलाॅजी दी गई है।
LeEco Le 1S
कीमत - 10,999 रुपए
फिंगरप्रिंट सैंसर फीचर
इसमें 5.5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, 2.2 GHz हेलिओ एक्स10 टर्बो एमटीके 6795टी आॅक्टा-कोर प्रोसैसर, 3 जीबी रैम, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज, 13 एमपी रियर कैमरा, 5 एमपी फ्रंट कैमरा, 3,000mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप सी दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 3
कीमत - 9,999 रुपए
फिंगरप्रिंट सैंसर
शाओमी ने हाल ही मे नया रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन भारत में लांच किया है। इसमें क्वालकाम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसैसर, 2 जीबी और 3 जीबी रैम (वेरिएंट के हिसाब से), 5.5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 एमपी सैल्फी कैमरा, एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप ओएस, 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4,050mAh की बैटरी लगी है।
Coolpad Note 3
कीमत - 8,999 रुपए से लैस
फिंगरप्रिंट सैंसर
5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 आॅक्टा-कोर प्रोसैसर, 3 जीबी रैम, एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप वर्जन, 16 जीबी स्टोरेज, 64 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 13 एमपी रियर कैमरा, 5 एमपी फ्रंट कैमरा और 4जी, एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 3,000mAh की बैटरी लगी है।
Coolpad Note 3 Lite
कीमत - 6,999 रुपए से युक्त
फिंगरप्रिंट सैंसर
फिंगरप्रिंट सैंसर के अलावा 1.3GHz क्वार्ड-कोर मीडियाटेक प्रोसैसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी आॅनबोर्ड स्टोरेज, 64 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप, 13 एमपी रियर कैमरा, 5 एमपी फ्रंट कैमरा और 4जी, एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 2,500mAh की बैटरी दी गई है।