मारुति सुजुकी ने लांच की कॉम्पेक्ट एस. यू. वी सेगमेंट की पहली कार

  • मारुति सुजुकी ने लांच की कॉम्पेक्ट एस. यू. वी सेगमेंट की पहली कार
You Are HereGadgets
Thursday, March 10, 2016-1:26 PM

जालंधर: मारुति सुजुकि ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी है जो भारत में अपनी कारो को लेकर काफी लोकप्रिय है। इस कंपनी की नई कार vitara brezza का इंतज़ार पिछले लम्बे समय से किया जा रहा था आखिरकार कंपनी ने इसे लांच कर दिया। मारुति सुजुकि विटारा ब्रेज़ा की कीमत 6.99 लाख रुपए (एक्स -शोरूम, दिल्ली) और इसके टॉप वैरियंट की 10 लाख रुपए होगी। खास बात यह है कि इस कार को 98 प्रतिशत भारत में तैयार किया गया है साथ ही कार का बाज़ार में सीधा मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट और महेन्द्रा की टी. यू. वी के साथ होगा। आपको बता दें कि मारुति सुजुकि विटारा ब्रेज़ा के साथ कंपनी पहली बार सब-कॉम्पैक्ट एस. यू. वी सेगमैंट में कदम रखने जा रही है।

यह कार बाजार में सात वैरिएंट - LDi, LDi(O), VDi, VDi(O) , ZDi और ZDi+ में उपलब्ध होगी। इस सब - कांपैक्ट एस. यू. वी की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm और ऊंचाई 1640mm है। गाड़ी के ग्राउंड क्लियरेंस की बात की जाए तो यह काफी अच्छा 198mm का है। मारुति सुजुकि विटारा ब्रेज़ा के इंटीरियर की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (स्मार्ट पले और एप्पल कार पले), इन -बिल्ट नेविगेशन, आटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट और क्रुज कंट्रोल दिया गया है। इस कार के साथ कंपनी स्पैशल ऐकससरी पैकेज भी उपलब्ध कराएगी जिसमें ड्यूल एक्सटीरियर कलर का आप्शन मौजूद होगा। 

विटारा ब्रेज़ा के इंजन की बात की जाए तो इसमें 1.3 -लीटर, 4-सिलेंडर डी. डी. आई. एस (DDiS) डीज़ल इंजन लगा है जो 88.5 बी. ऐच्च. पी की शक्ति और 200Nm का टार्क देगा साथ ही इस इंजन को 5-स्पीड गिअर बॉक्स के साथ लैस किया गया है। फिलहाल यह कॉम्पैक्ट एस. यू. वी डीज़ल इंजन आप्शन के साथ ही उपलब्ध होगी। कंपनी का दावा है कि यह कार 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। मारुति सुजुकि की यह नई सब -कॉम्पैक्ट एस.यू. वी कंपनी के रेगुलर डीलरशिप के जरिए ही बेची जाएगी साथ ही इस कार की डिलवरी मार्च के अंत में शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्दी ही विटारा बरेज़ा के आटोमेटड मैनुअल ट्रांसमिशन वैरियंट को भी बाज़ार में लांच करेगी। 


Latest News