Thursday, March 10, 2016-12:13 PM
जालंधर: कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग पिछले साल से ही रोबोटिक वाक्युम को बनाने के लिए यतन कर रही थी और परिणाम के तौर पर कंपनी ने एक Powerbot VR9000 नाम का रोबोटिक वाक्युम बनाया जिसकी कीमत लगभग $1,000 रखी गई लेकिन यह पहले मौजूदा Roomba और Neato से कहीं ज्यादा थी।
इन कंपनीयों को कंपीट करने के लिए हाल ही में सैमसंग ने एक ऐसा एंट्री-लेवल रोबोट वैक्यूम विकसित किया है जिसे लोग आसानी से खरीद सकेंगे कयोंकि इसकी कीमत $450 रखी जाएगी। कंपनी ने इसके साइज़ को Roomba और Neato से एक इंच बड़ा बनाने के साथ, बड़े पहिये और टॉप पर डस्ट ट्रे, "CycloneForce" सक्शन मैकेनिज्म और कैमरा शामिल किया है। इसके नीचे एक बड़ा कॉम्बो ब्रश दिया गया है जो अपने रबर ब्रिस्ल्स की मदद से हर तरह की सरफेस को साफ करेगा। इसकी लिथियम-आयन बैटरी एक घंटे तक लगातार काम करने का बैक्प देगी, साथ ही इसमें 0.7 लीटर की डस्ट ट्रे शामिल है जो दो बेडरूम्स को एक बार में ही साफ करने में सक्ष्म होगी। इसको आप रिमोट और टॉप पर दिए बटन्स से चला सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे भारतीय बाज़ार में भी बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।