भारत में लांच हुई इटली की शानदार बाइक्स, बुकिंग शुरू (देखें तस्वीरें)

  • भारत में लांच हुई इटली की शानदार बाइक्स, बुकिंग शुरू (देखें तस्वीरें)
You Are HereGadgets
Sunday, May 22, 2016-10:01 PM

जालंधरः इटालियन बाइक निर्माता कंपनी Moto Guzzi की बाइक्स के लिए भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने भारत में अपनी, Moto Guzzi V9 Bobber और Moto Guzzi V9 Roamer बाइक्स लांच की हैं। इन दोनों ही बाइक्स के लिए पियाजियो की तरफ से अपनी डीलरशिप बुकिंग शुरू की गई है। फिलहाल इन दोनों ही मोटो guzzi बाइक्स को भारत में सी.बी.यू. रूट के अंतर्गत लाया गया है। 

कीमतः 

Guzzi V9 Bobber की कीमत 13.3 लाख रुपए और Roamer की कीमत 13.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम पूने) रखी गई है। बता दें कि मोटो Guzzi ने इन दोनों ही बाइक्स को भारतीय मार्केट में उतारने के उद्देश्य के साथ पहली बार ई.आई.सी.एम.ए. इवेंट दौरान भी पेश किया था। 

इंजन

मोटो Guzzi की इन दोनों ही बाइक्स में 853 सी.सी. वी -टविन ट्रांसवरस माऊंटेड इंजन दिया गया है जो मेरेली इलैक्ट्रॉनिकस फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ लैस है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ लैस यह इंजन 54.25 बी.एच.पी. की पॉवर जनरेट करता है। 

दोनों बाइक्स में अंतर

हालांकि Moto Guzzi V9 Bobber और V9 Roamer को एक ही प्लेटफार्म पर स्टाइल और फीचर्स भी एक ही जैसे दिए गए हैं। परन्तु V9 Roamer ज़्यादा क्लासिक डिजाइन वाली है जिस में आल मेटल फैब्रिकेशंस, ब्रेट सीट, बहुत सी क्रेम फीचर आदि दिए गए हैं। जबकि V9 Bobber में डार्क कस्टम पेंट सकीमत के साथ डापड फेंडर, चौड़े टायर, स्ट्रैड हैंडलबारस के साथ अग्रैसिव राइडिंग पोजीशन वाली लुक दी गई है।

 

Latest News