ज्यादा साफ डीजल के लिए इजाद की गई नई तकनीक

  • ज्यादा साफ डीजल के लिए इजाद की गई नई तकनीक
You Are HereInternational
Friday, December 11, 2015-10:13 PM

लंदन : वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक इजाद की है जिसका उपयोग अधिक साफ डीजल के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। उम्मीद है कि अगले 5 से 10 वर्षों में इस डीजल का उपयोग कारों में किया जाएगा।  

बेल्जियम के केयू लोवेन विश्वविद्यालय और नीदरलैंड के अटरेक्ट विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने नयी तकनीक विकसित की है जिसको जल्द ही औद्योगिक उपयोग में लाया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ईंधन के उत्पादन में उत्प्रेरकों का उपयोग भी किया जाता है। ये पदार्थ रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं जो कच्चे माल को र्इंधन में परिवर्तित कर देता है। नई तकनीक का उपयोग पेट्रोलियम आधारित र्इंधनों के साथ अक्षय कार्बन के लिए भी किया जा सकता है। 


Latest News