नॉर्वे में वर्ष 2025 तक नहीं चलेंगी पैट्रोल कारें

  • नॉर्वे में वर्ष 2025 तक नहीं चलेंगी पैट्रोल कारें
You Are HereGadgets
Tuesday, June 7, 2016-8:48 AM

ओस्लो(जालंधर): नॉर्वे अगले 10 साल में अपने यहां जीवाश्म ईंधनों जैसे पैट्रोल और डीजल से चलने वाली सभी कारों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह से पहले से ही पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर दुनिया के सबसे प्रगतिशील देशों में से एक नॉर्वे ने पर्यावरण के रक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में ही इस मामले में आपसी सहमति बन गई है। यह तय किया गया है कि 2025 तक नॉर्वे में सभी कारें हरित ऊर्जा से चलाई जाएंगी।

नॉर्वे के एक अखबार की खबर में कहा गया है कि नॉर्वे का लोकप्रिय सत्तारूढ़ दल एफ .पी.आर. सभी गैसोलीन कारों को नॉर्वे से हटा देगा। अगर यह कानून पास हो जाता है तो यह बहुत महत्वपूर्ण होगा। नॉर्वे के फंड्स का एक बड़ा हिस्सा पैट्रोलियम उद्योग से आता है। इसके साथ ही नॉर्वे की संसद ने सरकार द्वारा वनों को नहीं काटे जाने के फैसले का भी समर्थन किया। नॉर्वे दुनिया भर में वनों के संरक्षण की योजनाओं के लिए पैसे मुहैया करता है। इसके अलावा नॉर्वे वन्य समुदायों के लिए मानवाधिकार कार्यक्रमों का भी समर्थन करता है।


Latest News