Sunday, March 13, 2016-3:19 PM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने Twenty20 Worldcup फेन्स के लिए F1 ICC WT20 लिमिटेड एडिशन नाम से पेश किया है जो गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा। Oppo के स्पेशल एडिशन की कीमत 17,990 रुपए है।
Oppo आपको टी20 मैच के दौरान इस स्मार्टफोन को जीतने का मौका भी दे रहा है। आपक बता दें कि ओपो ने मोबाइल फोन कैटगरी में ग्लोबल पार्टनर बनने के लिए आईसीसी के साथ एक ऑफिशियल डील की है। यह करार 4 साल के लिए हुआ है।
Oppo के F1 ICC WT20 लिमिटेड एडिशन के फीचर्स की बात करें तो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 2.5D गोरिला ग्लास 4 कोटिंग प्रोटेक्शन के साथ 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। बेसिक फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP रियर और 8 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 1.7GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी है। साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी 128GB तक बढ़ाई जा सकती है।