Sunday, March 13, 2016-4:37 PM
जालंधर: जीप एक अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसे 1941 में शुरू किया गया था, तब यह कंपनी खास तौर पर सेना के लिए SUV बनाने का काम करती थी। हाल ही में कंपनी ने क्रेजी कॉन्सेप्ट्स के तहत अपनी नई Trailcat Jeep को तस्वीरो में शो किया है जिसे कंपनी आने वाले 50th एनुअल ईस्टर सफारी (annual Easter Safari) शो जो 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक Moab, Utah में चलेगा। इसके दौरान अपनी नई ऑफ रोअडिंग जीप को लॉन्च करेगी।
इस नई Jeep में सुपरचार्जड 6.2-लीटर Hemi V8 इंजन दिया जाएगा जो 707-hp (527 kW) की पॉवर देगा। व्हीलबेस की बात की जाए तो इसे थोड़ा बड़ा 12 इंच (30 cm) का रखा गया है साथ ही इसमें 17-इंच के व्हील्स दिए गए है जिन पर 39.5 इंच के बड़े बी.एफ गुडरिच करावलर (BFGoodrich Krawler) कंपनी के टायर्स फिट किए गए है जो इस जीप को ऑफ रोअडिंग लुक देते है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, LED हेडलैम्प्स के साथ पॉवर डोम बोनट और पैर रख कर आसानी से बैठने के लिए रॉक रेल्स दी गई है। इस नई जीप के डिजाइन को आप उपर दी गई तस्वीरो में देख सकते है।