रेनो ने लांच किया लॉजी का नया संस्करण, जानिए कीमत

  • रेनो ने लांच किया लॉजी का नया संस्करण, जानिए कीमत
You Are HereGadgets
Monday, July 25, 2016-4:28 PM

जालंधर: फ्रांसीसी कार कंपनी रेनो ने बहु-उद्देश्यीय वाहन लॉजी पेश किया है जिसकी कीमत 10.40 लाख रुपए (एक्शशोरूम दिल्ली) तक है।  

 

रेनो इंडिया आपरेशंस के क्षेत्रीय सीईआे (मुख्य कार्यपालक) तथा प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने एक बयान में कहा, ‘‘लॉजी विश्व संस्करण का विनिर्माण 25 आंतरिक एवं बाह्य बदलाव के साथ किया गया है। यह 85 पीएस (करीब 85 हार्स पावर) और 110 पीएस इंजन क्षमता वाले संस्करणों में उपलब्ध है। इसकी शुरूआती कीमत क्रमश: 9.74 लाख रुपए और 10.40 लाख रुपए है।’’  

 

उन्होंने कहा कि बहु-उद्देश्यीय वाहन खंड में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इसे पेश किये जाने के बाद से लॉजी को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है।


Latest News