Sunday, February 7, 2016-1:43 PM
जालंधर: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक ‘हिमालयन’ को ऑटो एक्सपो 2016 में शो किया, जिसे कम्पनी के सीईओ सिद्धार्थ लाल (बाएं) और प्रेसिडेंट रुद्रतेज सिंह (दाएं) ने पेश किया है। रॉयल एनफील्ड के सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कहा कि इसकी सेल्स भारत में मार्च से शुरू होगी।
इस नए बाइक हिमालयन में 411 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन (ऑयल कूलर के साथ) दिया गया, जो तापमान की स्थिति बदलने पर परफॉर्मेंस को बनाए रखने में मदद करता है। पॉवर की बात की जाए तो यह बाइक 25 bhp की पॉवर देती है। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया पर माना जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख रुपए के करीब होगी।