Saturday, June 4, 2016-10:39 AM
जालंधरः सैमसंग जल्द ही बाजार में एक नया डिवाइस गैलेक्सी नोट 7 एज पेश कर सकता है। अब तक इस फोन के बारे में कई तरह की लीक हुई जानकारी सामने आई है, जिन के ज़रिए कई बातें सामने आईं हैं। अब इस फ़ोन को ले कर एक नयी जानकारी सामने आई है, जिस में दावा किया गया है कि यह नया डिवाइस ड्यूल कैमरा सैटअप के साथ लैस हो सकता है। इस के साथ ही इस डिवाइस की लांच डेट के बारे में भी कुछ जानकारी सामने आई है कि यह डिवाइस अगस्त के पहले हफ्ते में पेश हो सकती है। हालांकि अब तक की सामने आई कुछ लीक्स जानकारी में दावा किया गया है कि, सैमसंग गेलैक्सी नोट 7 एज में मेटल बॉडी मौजूद होगी।
यह डिवाइस 5.8 -इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी यह एक QHD रेज़ोलूशन वाली डिस्प्ले हो सकती है। यह स्नैपड्रैगन और Exynos वर्जन में पेश हो सकती है। इस में 6GB रैम भी मौजूद हो सकती है और यह 4000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इस के फोन के नाम को लेकर भी कई तरह की जानकारी सामने आई है जिस में इस डिवाइस का नाम गैलेक्सी नोट 7 एज हो सकता है या चुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस का नाम गेलैक्सी नोट 6 भी हो सकता है।