10 करोड़ से ज्यादा यूजर रोज खेलते हैं यह गेम

  • 10 करोड़ से ज्यादा यूजर रोज खेलते हैं यह गेम
You Are HereGadgets
Saturday, March 12, 2016-10:48 AM

जालंधर : पिछली बार हमने आपको बताया था पेपर मारियो गेम के बारे में और इस बार जिस गेम की हम बात करने जा रहे हैं वह है ‘क्लैश ऑफ क्लांस’। सुपर सैल नाम की कम्पनी की तरफ से तैयार की गई यह गेम एंड्रॉयड और आई.ओ.एस. प्लेटफार्म पर मार्कीट में मौजूद है जो एक मैसिव मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है। हमारा ध्यान इस गेम ने इसलिए अपनी तरफ खींचा है, क्योंकि इस गेम को खेलने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है और एक सर्वे के मुताबिक क्लैश ऑफ क्लांस गेम पर 10 करोड़ यूजर हर रोज ऑनलाइन होते हैं और इस गेम को बहुत ही उत्साह के साथ खेलते हैं। 

इस कम्पनी की अन्य मशहूर गेम्स जिनमें हेए डे और बूम बीच शामिल है जिनको ग्लोबली लांच किया गया था। इसी कम्पनी की क्लैश रॉयल गेम 44 देशों में सबसे ज्यादा बार डाऊनलोड की जाने वाली आईफोन गेम बनी है। मोबाइल ऑडियंस इस गेम के साथ मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल ऐरीना (MOBA) में भाग लेती है जिससे वे अलग-अलग फारमैट्स वाली मल्टीप्लेयर गेम्स खेल सकती है। 

क्लैश ऑफ क्लांस को खेलने वाली ऑडियंस के रिव्यू की बात करें तो गौर करने वाली बात यह है कि इस गेम को खेलने वाले घुली-मिली प्रतिक्रिया देते हैं। इस गेम को खेलने वाले कई लोग नए हैं जो इस गेम को काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन कुछ यूजर इस गेम को पिछले साल से खेल रहे हैं पर वे इसमें कोई खास रुचि नहीं दिखाते परन्तु गौर करने वाली बात है कि हर यूजर इस गेम को खेलता जरूर है, इसी कारण इस गेम को खेलने वालों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच गई है। 


Latest News