ओपेरा के इस नए अपडेट के साथ बढ़ेगी ब्राऊज़िंग स्पीड

  • ओपेरा के इस नए अपडेट के साथ बढ़ेगी ब्राऊज़िंग स्पीड
You Are HereGadgets
Saturday, March 12, 2016-11:52 AM

जालंधर: इंटरनेट ब्राउजर ओपेरा के नए अपडेट में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस ब्राउज़र द्वारा कुछ भी ब्राउज़ करने और किसी भी वैबसाइट पर दी जाएं वाली एड को ब्लाक किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि इस अपडेट के बाद वेब पेज 40 प्रतिशत तेज़ी के साथ लोड होंगे।

बता दें कि लगभग सभी वैबसाइट पर बहुत एड होती हैं जिस कारण उन्हें खोलने पर मैन कंटैंट की बजाए सिर्फ़ इश्तिहार ही दिखते हैं। इस के लिए कई थर्ड पार्टी एड ब्लाक ऐकस्टैंशनस हैं जिन को ब्राउज़र में जोड़ कर एड ब्लाक किए जा सकते हैं' परन्तु ओपेरा का दावा है कि यह थर्ड पार्टी एड ब्लाक से यह बेहतर और फास्ट भी है। ओपेरा ब्राउजर में वैबसाइट खोलने पर इस के दाहिने तरफ़ की शील्ड आइकन ब्लू हो जाएगा। आइकन पर क्लिक करने से यह पता चलेगा कि इस पेज पर कितनी एड्स हैं, और यहाँ से किसी वैबसाइट की एड को ब्लाक किया जा सकता है।

ओपेरा ने इस के लिए गुगल क्रोम, इंटरनेट एक्सप्लोरर और फायरफाक्स ब्राउज़र्स को एड ब्लाक एक्स्टेंशन के साथ टेस्ट किया है। नतीजो में कंपनी ने यह दिखाया है कि ओपेरा तीनों ब्राउज़र्स से काफ़ी फास्ट है। बता दें कि ओपेरा विंडोज और मैक के लिए उपलब्ध है। 


Latest News