ये हैं इस हफ्ते के दो ट्रैंडी और कूल गैजेट्स

  • ये हैं इस हफ्ते के दो ट्रैंडी और कूल गैजेट्स
You Are HereGadgets
Thursday, June 9, 2016-10:40 AM

जालंधर: हर कोई दूसरों से अलग दिखना चाहता है और आजकल के समय में गैजेट्स एवं उनके साथ इस्तेमाल किए जाने वाले केसिज आपको एक ट्रैंडी लुक देते हैं। ऐसे कई कूल गैजेट्स हैं जो आपको ट्रैंडी दिखने के साथ-साथ अलग फील करवाते हैं। उन्हीं में से कुछ हट कर और ट्रैंडी गैजेट्स हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इनमें ट्रैवलिंग और घर में इस्तेमाल होने वाले कुछ प्रोड्क्ट्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Withings Thermo : विथिंग्स की तरफ से बनाए गए थर्मो नाम के प्रोडक्ट को सी.ई.एस. 2016 में इनोवेशन अवार्ड के साथ नवाजा गया है। इसे अब तक का कूलैस्ट थर्मामीटर कहा जा सकता है क्योंकि इसे मुंह में नहीं डालना पड़ता। इसे सिर्फ आपको अपने माथे पर रखना होगा जिससे इसके अंदर लगे 16 इंफ्रारैड सैंसर आपको 2 सैकेंड में तापमान की जानकारी दे देंगे। इसकी कीमत-100 डालर (लगभग 6600 रुपए) है। 
इसके फीचर्स-
1. एफ.डी.आई. (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) से मान्यता प्राप्त।
2. बिल्ट-इन वाई-फाई।
3. 16 इंफ्रारैड सैंसर।
4. सारे डाटा को रिकार्ड करने के लिए डैडीकेटिड एप।
5. 2 सैकेंड में 4000 तरह की मजरमैंट्स लेने की काबिलियत।

Barracuda -
ट्रैवलिंग के समय सबसे ज्यादा परेशानी सामान के साथ-साथ अपनी इलैक्ट्रॉनिक चीजों जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन इत्यादि को सही तरीके से रखने में आती है। बाराकुडा नाम की एक कम्पनी ने ऐसा लगेज तैयार किया है जो दिखने में बाकी लगेज से अलग तो है ही लेकिन इसके कुछ खास फीचर्स इसे वाक्य में खास बना देते हैं। इसकी कीमत 349 डालर (लगभग 23,200 रुपए) है।
इसके फीचर्स -
1. दुनिया का पहला कोलैप्स होने वाला लगेज जोकि अपने आकार से 4 गुणा ज्यादा पतला होकर फोल्ड हो जाता है।
2. 360 डिग्री फोर्डेबल हैंडल जो इसे पकडऩेे में आरामदायक ग्रिप प्रदान करता है। 
3. हैंडल में एड की गई वर्क-ट्रे जो हर तरह से परफैक्ट बना देती है। 
4. लोकेशन ट्रैकिंग, प्रोक्सीविटी सैंसर।
5. बिल्ट-इन 10,000 एम.ए.एच.यू.एस.बी. चार्जर।


Latest News