जंग के मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ इलैक्ट्रिक एनर्जी भी प्रदान करेगा पॉवर वॉक

  • जंग के मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ इलैक्ट्रिक एनर्जी भी प्रदान करेगा पॉवर वॉक
You Are HereGadgets
Tuesday, May 31, 2016-11:10 AM

जालंधर : यू.एस. आर्मी द्वारा एक ऐसे डिवाइस को विकसित किया गया है जो कायनेटिक एनर्जी को इलेक्ट्रिसिटी में बदल देती है। पॉवर वॉक एक हल्की डिवाइस है जिसे सैनिक अपनी टांगों के साथ बांधकर चलता है तो यह बैटरियों को चार्ज करता है।

पॉवर वॉक में एक गियर बाक्स लगा है जो दोनो टांग की मूवमेंट से पैदा हुई कायनैटिक एनर्जी को पावर जैनरेट करने के साथ-साथ इलैक्ट्रिसिटी में बदल देता है। इससे 10 से 12 वॉट तक की बिजली पैदा होती है जिससे लियोन और नी-एम.एच. बैटरीज को चार्ज किया जाता है। पॉवर वॉक को दोनों टांगों पर बांध कर एक घंटा चलने पर पैदा हुई बिजली से 4 स्मार्टफोन्स चार्ज हो सकते हैं।

इसका डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि इसे पहन कर सैनिकों को असहज महसूस नहीं होता और चलते समय पथरीले रास्ते पर सैनिक की टांगें छोटी-मोटी चोटों से सुरक्षित रहती हैं। इसे यू.एस. आर्मी द्वारा इसलिए अपनाया गया है क्योंकि जंग के मैदान में कम्युनिकेशन और नेवीगेशन डिवाइसों की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, जिन्हें चलाने के लिए सैनिक भारी-भरकम बैटरी पैक्स को अपने साथ रखते हैं। अंदाजे के मुताबिक एक सैनिक 72 घंटे के मिशन में 7-9 किलो वजन की बैटरी को अपने साथ रखता है और पॉवर वॉक का इस्तेमाल करने पर सैनिक इस भार से निजात पा सकता है। बायोनिक पॉवर और अमरीकी सेना एक कांट्रैक्ट के तहत सैनिकों पर पॉवर वॉक की टैस्टिंग कर रही हैं।


Latest News