Friday, February 5, 2016-12:13 PM
जालंधरः दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय सोशल मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प का क्रेज युवा पीढ़ी सिर चढ़कर बोल रहा है। यूजर्स द्वारा व्हाट्सएप्प पर चैटिंग, फोटो शेयरिंग के साथ-साथ वीडियों कॉलिंग भी की जाती है। अब व्हाट्सएप्प यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि व्हाट्सएप्प अपने एप्प में नया अपडेट ला रही है जहां आप एक ग्रुप में 256 लोगों को जोड़ सकते है।
आपको बता दें कि अब तक आप व्हाट्सएप्प के एक ग्रुप में 100 लोगों को ही जोड़ा जा सकता था। लेकिन जल्द ही इसकी सीमा बढ़ने वाली है। व्हाट्सएप्प के नए वर्जन 2.12.437 में ये अपडेट आएगा। जो अभी व्हाट्सएप्प की ऑफिशियस साइट पर ही मौजूद है। जल्द ही ये अपडेट प्ले स्टोर पर भी आ जाएगा।
शुरुआत में सिर्फ 50 लोगों को ही एक ग्रुप में जोड़ा जा सकता था लेकिन कंपनी ने 2014 में इस संख्या को बढ़ाकर 100 कर दिया था। और अब इसकी संख्या 200 से ज्यादा होने वाली है।