माइक्रोसॉफ्ट का बैस्ट गेमिंग डिवाइस है XBox One S

  • माइक्रोसॉफ्ट का बैस्ट गेमिंग डिवाइस है XBox One S
You Are HereGadgets
Sunday, August 7, 2016-10:10 AM

जालंधर : माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ष 2013 में एक्सबॉक्स वन को लांच किया था और हाल ही में इस गेमिंग डिवाइस के नए वर्जन (एक्सबॉक्स वन एस) को लांच किया गया है। नया वर्जन होने के कारण एक्सबॉक्स वन एस कई मामलों में बेहतरीन है और सोनी के प्लेस्टेशन 4 को टक्कर देने योग्य है। 

एक्सबॉक्स वन एस अलग-अलग ऑप्शन्स (500 जी.बी. हार्ड ड्राइव, 1 टी.बी. हार्ड ड्राइव, 2 टी.बी. हार्ड ड्राइव) में अलग-अलग कीमत के साथ लांच किया गया है। ज्यादा स्टोरेज के अलावा कंट्रोलर को थोड़ा बदला गया है तथा जिनके पास 4के टी.वी. है उनका भी ख्याल रखा गया है। अमरीका में एक्सबॉक्स वन एस लांच के बाद से ही उपलब्ध हो गया है। हालांकि इसका कम स्टोरेज वाला वर्जन अगस्त महीने के बाद मिलेगा जिसके साथ मैडेन 17 और हेलो गेम्स भी मिलेंगी। फिलहाल इसके भारत में लांच की कोई जानकारी नहीं है।
एक्सबॉक्स वन एस में ये मिलेगा नया -
1. यह पुराने वर्जन से 40 प्रतिशत तक छोटा गेमिंग कंसोल है और इसकी पावर सप्लाई भी डिवाइस के अंदर ही है।
2. प्लास्टिक मॉडल के साथ सफेद रंग इसे दिखने में अच्छा बनाता है। अगर इसे माइक्रोसॉफ्ट का बैस्ट लुकिंग एक्सबॉक्स कह दें तो भी गलत नहीं होगा।
3. इसे सीधा भी खड़ा कर सकते हैं। वन एस के साथ स्टैंड भी अटैच किया जा सकता है।
4. एक्सबॉक्स वन एस में 4के रैजोल्यूशन (3,840×2,160 पिक्सल) और एच.डी.आर. वीडियो क्वालिटी मिलती है। हालांकि इसके लिए टी.वी. का 4के और एच.डी.आर. कम्पैटेबल होना जरूरी है। 
5. इसके कंट्रोलर को भी अपग्रेड किया गया है जिसमें बेहतरीन रेंज और टैक्स्चर्ड ग्रिप मिलती है। इसे ब्लूटूथ से भी कनैक्ट किया जा सकता है। हालांकि पहले के मुकाबले नया कंट्रोलर घटिया क्वालिटी का लगता है।
6. कंसोल को रिमोट से कंट्रोल करने के लिए आई.आर. ब्लास्टर दिया गया है लेकिन एक्सबॉक्स वन एस में इंटीग्रेटेड आई.आर. ब्लास्टर भी लगा है जो कमरे में अन्य डिवाइसिस को भी कंट्रोल करेगा। 
एक्स बॉक्स वन के फीचर्स -
इसमें काइनैक्ट Kinect पोर्ट दिया गया है जिससे काइनैक्ट को एक्सबॉक्स वन एस से अटैच किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए अलग से पैसे अदा करने पड़ेंगे। एच.डी.एम.आई. और आऊटपोर्ट्स भी वन एस में दिए गए हैं जिससे इस गेमिंग डिवाइस को लाइव टी.वी. के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यहां यह है कि वन एस में वे सारी गेम्स चलेंगी जो एक्सबॉक्स वन पर खेली जा सकती हैं। गेमिंग लिस्ट में एक्सबॉक्स 360 गेम्स भी इजाफा करेंगी। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में सुधार भी होगा। रीडिजाइन इंटरफेस के साथ कोर्टाना सपोर्ट, विंडोज स्टोर के साथ कम्पैटेबिलिटी भी मिलेगी।


Latest News