Tuesday, July 5, 2016-1:12 PM
जालंधरः कुछ समय पहले लीक हुआ जानकारी के अनुसार, चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही Mi 5 का एक नया वर्जन Mi 5s पेश करेगी। उस समय बताया गया था कि, Mi 5 में भी 5.15-इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी। हालांकि अब सामने आए एक लीक में पता चला है कि, Mi 5s स्मार्टफोन में 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी।
लीक हुआ जानकारी के अनुसार, इसमें एक फुल HD डिस्प्ले मौजूद होगी, यह स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 6GB की रैम भी मौजूद होगी। यह एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Mi 5s स्मार्टफोन में फोर्स टच टेक्नोलॉजी भी मौजूद होगी।
अगर Mi 5s स्मार्टफोन Mi 5 की जगह लेगा तो, बता दें कि, Xiaomi Mi 5 स्मार्टफोन भारत में मार्च में पेश हुआ था और अब तक यह स्मार्टफोन सिर्फ वाइट कलर में ही सेल के लिए उपलब्ध था। कम्पनी ने भारत में इस स्मार्टफोन का 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाला वर्जन ही पेश किया है। अगर Xiaomi Mi 5 स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5.15-इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। ये डिस्प्ले कर्वेड 3D सेरामिक ग्लास के साथ आती है। इस डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 428ppi है। यह फ़ोन कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर, अड्रेनो 530 GPU और 3GB रैम से लैस है।
इसके साथ ही Xiaomi Mi 5 स्मार्टफोन में LED फ़्लैश के साथ 16 MP का रियर कैमरा दिया गया है, ये कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है।इस फोन से 4K विडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 4-अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो की 2-माइक्रोन पिक्सेल्स के साथ आता है। दोनों कैमरों में f/2.0 । फोन का साइज़ 144.5x69.2x7.25mm और वजन 129 ग्राम है। फोन में 3000mAh। ये स्मार्टफोन क्विक चार्जिंग फीचर से लैस है। फोन में टाइप-C USB पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 A/B/G/AC, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और NFC मौजूद हैं।