Thursday, July 14, 2016-2:44 PM
जालंधरः हम पहले से ही जानते है कि Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Mi नोट 2 कंपनी के Mi 5 से भी ज्यादा पॉवरफुल फीचर्स के साथ आएगा। इसके बारे में कंपनी ने पहले खुद ही जानकारी दी थी। उम्मीद है कि यह फोन Mi नोट प्रो जिसे पिछले साल पेश किया गया था कि जगह लेगा।
Mi नोट 2 प्रो स्मार्टफोन की लीक हुई नई जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच की 1080पिक्सल AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगी। साथ ही यह 12 MP के रियर कैमरे के थ आएगा। इसमें 3700mAh की बैटरी भी मौजूद होगी। इसके साथ ही यह क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 821 चिपसेट से लैस हो सकता है। कंपनी ने अभी हाल ही में इस चिपसेट को पेश किया है।
इस फोन में 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन भी मौजूद होगा। स्टोरेज की अगर बात करें तो इसमें 64GB और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी। इस डिवाइस में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा, जो फोन में आगे की तरफ होगा, जैसा हमने Mi 5 में देखा है।उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन अगले महीने में पेश हो सकता है।