BMW ने भारत में लॉन्च की फोर्थ जनरेशन X5 SUV, शुरुआती कीमत 72.90 लाख रुपए

  • BMW ने भारत में लॉन्च की फोर्थ जनरेशन X5 SUV, शुरुआती कीमत 72.90 लाख रुपए
You Are HereGadgets
Friday, May 17, 2019-5:20 PM

ऑटो डैस्क : जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कम्पनी BMW ने 2019 मॉडल X5 SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। कम्पनी के ब्रांड अम्बैस्डर सचिन तेंडुलकर द्वारा इस कार से पर्दा उठाया गया। BMW X5 को 1 पैट्रोल और 1 डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध किया जाएगा।

  • आपको बता दें कि BMW ने वर्ष 2019 में 12 कारों को भारत में लॉन्च करने की बात कही थी, जिनमें से X4 SUV, Z4 स्पोर्ट्स कार व 6 सीरीज GT के बाद अब नई BMW X5 को भारत लाया गया है। 

PunjabKesari

पावरफुल 3.0 लीटर इंजन

  • BMW X5 के डीजल वेरिएंट में xDrive30d टर्बोचार्ज्ड 6 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो  265 hp की ताकत व 620 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। 
  • पेट्रोल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें xDrive40i 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 340 hp की पावर व 500 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। 
  • दोनों इंजन्स को 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 

PunjabKesari

वेरिएंट्स के हिसाब से रखी गई कीमत

डीजल वेरिएंट - BMW X5 कार को दो वेरिएंट्स 30d Sport और 30d X Line में उपलब्ध किया जाएगा। इनकी कीमत 72.90 लाख रुपए से शुरू होकर 82.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। 

पेट्रोल वेरिएंट - इस कार के पेट्रोल वेरिएंट को M Sport नाम से लाया जाएगा जिसकी कीमत 82.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। 

PunjabKesari

कार में किए गए 8 बड़े बदलाव

मौजूदा मॉडल से BMW X5 के फोर्थ जनरेशन वेरिएंट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। 

  1. नया वेरिएंट लम्बाई में 35 mm, चौड़ाई में 32 mm और उंचाई में 11 mm बड़ा है। 
  2. रियर पैसेंजर सीट के लिए मौजूदा मॉडल से अधिक स्पेस दी गई है।
  3. कार में LED DRLs के साथ नई हैडलाइट्स को लगाया गया है।
  4. इस बार बड़े एयरवैंट्स देखने को मिले हैं।
  5. कार में बड़ी डिस्प्ले वाला इनफोटेनमेंट सिस्टम लगा है।
  6. वायरलैस चार्जिंग की सपोर्ट इसमें शामिल है। 
  7. 4 ज़ोन क्लाइमेट क्ट्रोल की सुविधा इस बार दी गई है।
  8. पैनारोमिक सनरूफ के अलावा रियर पैसेजर्स के लिए रियर सीट्स के सामने स्क्रीन्स दी गई है।


 


Edited by:Hitesh

Latest News