Airtel ने पेश किया 47 रुपए का पॉकेट फ्रेंडली प्लान, मिलेगा ये फायदा

  • Airtel ने पेश किया 47 रुपए का पॉकेट फ्रेंडली प्लान, मिलेगा ये फायदा
You Are HereGadgets
Monday, August 20, 2018-12:40 PM

जालंधर- टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पॉकेट-फ्रेंडली प्लान लांच किया है। इस नए 47 रुपए के प्लान के साथ एयरटेल एक महीने के लिए मुफ्त वॉयस कॉल, SMS और डाटा बेनिफिट दे रहा है। कंपनी ने इस प्लान को ओपन मार्केट में पेश किया है, यानी यह सिर्फ कुछ राज्यों में नहीं बल्कि पूरे देश में उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कि कंपनी के इस नए प्लान की मुकाबला जियो के 52 रुपए और वोडाफोन के 47 रुपए के प्रीपेड पैक से होगा।

PunjabKesariप्लान डिटेल्स

एयरटेल इस 47 रुपए के प्रीपेड प्लान में 7,500 लोकल, STD और इंटरनेशनल रोमिंग सेकंड मिलेगें है। इसके अलावा 50 SMS और 500MB 2g/3g/4g डाटा भी मिलेगा।एयरटेल के इस नए प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

PunjabKesariमाना जा रहा है कि  एयरटेल इस प्लान के जरिए अपने बेसिक यूजर्स को टारगेट कर रहा है। हालांकि इस प्लान के साथ मिलने वाले फायदे जियो के प्लान में मिलने वाले फायदों से मेल नहीं खाते हैं।


Edited by:Jeevan

Latest News