जियो गीगाफाइबर की टक्कर में Airtel ज्यादा शहरों में देगी अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड सुविधा

  • जियो गीगाफाइबर की टक्कर में Airtel ज्यादा शहरों में देगी अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड सुविधा
You Are HereGadgets
Monday, August 20, 2018-12:07 PM

जालंधर: रिलायंस जियो द्वारा गीगा फाइबर सर्विस की रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू कर दी गई है। वहीं ब्राडबैंड सेक्टर में जियो के आने से बाकी कम्पनियां अपने ग्राहकों को बचाने की कोशिश में जुटी है। इसी बीच यूजर्स का ध्यान अपनी और अाकर्षित करने के लिए एयरटैल ने अनलिमिटिड डाटा की सुविधा के साथ अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को एक्सपैंड करना शुरू कर दिया है। एयरटेल द्वारा ये अनलिमिटेड सुविधा अब तक केवल चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स को हैदराबाद में मिलती थी। मगर अब कंपनी ने अपनी इस सुविधा का बाकी राज्यों में भी ग्राहकों को लिए विस्तार कर दिया है। यानी अब हाई स्पीड में ग्राहक डाटा का उपयोग कर सकेंगे।

PunjabKesariजानकारी के मुताबिक कंपनी ने इसके अलावा इसी तरह की सर्विस अहमदाबाद, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, इंदौर, जामनगर, कोलकाता और मुंबई और अन्य शहरों में भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्लान्स में यूजर्स को अमेज़न प्राइम सबस्क्रिप्शन्स का बैनिफिट भी मिलेगा। इन प्लान्स में से सबसे सस्ते प्लान की कीमत 349 रुपए की है जिसमें 8Mbps की इंटरनैट स्पीड मिलेगी इसके अलावा अनलिलिटिड लोकल और STD कॉल्स की सुविधा भी इसमें मिलेगी। 

PunjabKesariक्या है FUP लिमिट

आपको बता दें कि फेयर यूसेज पॉलिसी वही होती है जिसमें टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा कॉलिंग या डाटा की सुविधा तो दी जाती है, मगर यूजर्स उसे प्रतिदिन व हफ्ते के आधार पर सीमित मात्रा में ही प्रयोग कर पाते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अाने वाले समय में अपने बाकी सर्कल्स से भी FUP लिमिट को बंद कर देगी जिससे वह जियो गीगाफाइबर को कड़ी टक्कर दे सके।

PunjabKesari

इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल साइट में मुंबई में एयरटेल के ग्राहकों को अनलिमिटिड ब्राडबैंड डाटा की सुविधा 699 रुपए और 1,999 रुपए के प्लान में मिलेगी। वहीं अहमदाबाद, गांधीनगर, जामनगर और सूरत में ग्राहकों कोअनलिमिटिड ब्राडबैंड डाटा 499 रुपए,599 रुपए और 1,099 रुपए के प्लान्स में मिलागा। वहीं चंडीगढ़, दिल्ली, इंदौर, जयपुर और कोलकाता के यूजर्स को अनलिमिटिड ब्राडबैंड डाटा 1,999 रुपए के प्लान्स में मिलेगा। 


Edited by:Jeevan

Latest News