Amazon Fire TV Stick भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

  • Amazon Fire TV Stick भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-3:28 PM

जालंधरः दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को आप रिमोट के साथ 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इसे खरीदने पर आपको 499 रुपए अमेजन पे बैलेंस मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप ऐमजॉन प्राइम विडियो के लिए कर सकते हैं।

आपको बता दें कि प्राइम सब्स्क्राइबर्स के लिए यह केवल 1,999 रुपए में उपलब्ध है, जबकि बाकी लोगों को इसे खरीदने के लिए 3,999 रुपए तक खर्च करने पड़ेगें। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस को Amazon  इंडिया के अलावा क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी बेचा जा सकता है।

Amazon फायर टीवी स्टिक में क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम भी दी गई है। इसमें वॉइस असिस्टंट अलेक्सा भी है जिससे यूजर्स वॉइस कमांड्स दे सकते हैं। डिवाइस में प्राइम विडियो, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और कुछ अन्य ऐप्स प्री-लोडेड आते हैं।

इन सब के अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि Amazon कंपनी Fire TV Stick के बाद Fire TV Box को भी भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon भारत में Echo स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च करेगा जिसे वॉइस से कंट्रोल किया जा सकता है। इसे कंपनी 2017 के सेकंड हाफ में लॉन्च कर सकती है।


Latest News