अमेजन ने भारत में लांच की एलैक्सा एप्प, एंड्रॉयड iOS दोनों के लिए उपलब्ध

  • अमेजन ने भारत में लांच की एलैक्सा एप्प, एंड्रॉयड iOS दोनों के लिए उपलब्ध
You Are HereGadgets
Wednesday, November 1, 2017-12:06 PM

जालंधरः अमेजन ने भारत में कुछ समय पहले अपने इको स्पीकर्स को लांच किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने भारत में एलैक्सा एप्प को लांच कर दिया है। आपको बता दें कि इस एप्प को हिंदी भाषा के इंटीग्रेशन यानी स्पोर्ट के साथ पेश किया गया है। वहीं, यह एप्प iOS यूजर के लिए एप्पल एप स्टोर और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

 

एप्प की खासियत:

इस एप्प के जरिए यूजर्स म्यूजिक प्लेबैक, अलार्म सैट करना, पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग, ऑडियोबुक्स को प्ले करना और ट्रैफिक और अन्य रीयल टाइम जानकारियों के साथ इससे वॉयस इंटरेक्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा एलैक्सा घर के कई स्मार्ट डिवाइसेज को भा कंट्रोल करने में सक्षम है, यानी इसका प्रयोग होम ऑटोमेशन सिस्टम के लिए भी किया जा सकता है।

 


Latest News