Nokia 6 को मिलना शुरु हुअा यह नया अपडेट

  • Nokia 6 को मिलना शुरु हुअा यह नया अपडेट
You Are HereGadgets
Tuesday, December 19, 2017-7:05 PM

जालंधर- पिछले हफ्ते ही नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 के लिए बीटा बिल्ड रिलीज़ किया था। वहीं अब नोकिया 6 को एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट को Nokia 6 स्मार्टफोन के लिए नोकिया बीटा लैब द्वारा जारी कर दिया गया है। एचएमडी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर नोकिया 6 को एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलने की पुष्टि की। कंपनी ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज़ भेजकर भी जानकारी दी है।

PunjabKesari

लेटेस्ट ट्वीट में लिखा गया है, "एंड्रॉयड ओरियो अपडेट पाने वाला नोकिया 6 नया हैंडसेट है। अपडेट पाने के लिए नोकियालैब्स को सब्सक्राइब करें और आधिकारिक रिलीज़ जारी किए जाने में हमारी मदद करें। ट्वीट के आधार पर हम आने वाले दिनों में नोकिया 6 के लिए फाइनल बिल्ड अपडेट पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर बीटा पोग्राम के लिए इनरोल कर सकते हैं।
 


Latest News