Moto X4 के लिए एंड्रॉयड वन Oreo अपडेट हुआ जारी

  • Moto X4 के लिए एंड्रॉयड वन Oreo अपडेट हुआ जारी
You Are HereGadgets
Wednesday, December 27, 2017-3:11 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटरोला ने अपने Moto X4 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड वन एंड्रॉयड Oreo अपडेट को जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी Android Police ने दी है। बताया गया है कि यह अपडेट OPW27.1 के बिल्ड नंबर के साथ रिलीज किया गया है। इसके साथ ही कुछ दूसरे अपग्रेड और एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी पेश किया गया है। 

 

फिलहाल एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट को OTA के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। Moto X4 यूजर्स इस अपडेट को manually भी फोन में डाउनलोड कर सकते है। यूजर्स को Settings> About Phone में जाकर लेटेस्ट अपडेट को चैक करना होगा।

 

इस नए अपडेट के बाद आपको इसमें अडेपटिव आइकॉन, ऐप्स के लिए वाइड-Gamut कलर, हाई-क्वालिटी ब्लूटूथ ऑडियो का सपोर्ट जैसे LDAC codec, इसके अलावा आपको इसमें कम्पैनियन डिवाइस पैरिंग, के साथ कीबोर्ड नेविगेशन, प्रो ऑडियो के लिए AAudio API वेबव्यू एनहांसमेंट, जावा 8 लैंग्वेज API और रूटीन ऑप्टिमाइजेशन के साथ साथ और भी बहुत कुछ मिल रहा है।


Latest News