एप्पल ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: जानें कीमत, फीचर्स और सभी डिटेल्स

  • एप्पल ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: जानें कीमत, फीचर्स और सभी डिटेल्स
You Are HereGadgets
Wednesday, September 9, 2026-11:50 PM

टेक डेस्क: Apple ने अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भारत सहित वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार Pro और Pro Max के डिजाइन में काफी बदलाव किया है।

iPhone 18 Pro prices

भारत और ग्लोबल मार्केट में कीमत व उपलब्धता

  • भारत में कीमत: भारत में iPhone 18 Pro (256GB) वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max (256GB) की कीमत ₹1,79,900 रखी गई है।
  • ग्लोबल कीमत: वैश्विक बाजार में iPhone 18 Pro (256GB) की कीमत $1,199 (लगभग ₹1,14,000) और iPhone 18 Pro Max (256GB) की कीमत $1,299 (लगभग ₹1,23,000) है।
  • स्टोरेज विकल्प: ये स्मार्टफोन 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे।
  • कलर ऑप्शंस: ये नए आईफोन ब्लैक (डीप ब्लैक), सिल्वर, ग्लेशियर (ग्लेशियर ब्लू) और बर्गंडी रंग विकल्पों में आते हैं।
  • प्री-ऑर्डर और सेल: इनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और बिक्री 18 सितंबर से की जाएगी।

PunjabKesari

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

  • डिस्प्ले: iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और 18 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1320×2868 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
  • प्रोसेसर: इनमें 2nm जनरेशन का Apple A20 Pro चिपसेट (6-कोर CPU और 7-कोर GPU) लगा है। इसके साथ कंपनी का इन-हाउस C2 मोडेम दिया गया है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम व एआई: ये फोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और इनमें सिरी एआई (Siri AI) शामिल है।
  • अन्य फीचर्स: फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए नेक्स्ट-जेन वेपोर चैंबर और एक रिडिजाइन डायनेमिक आईलैंड दिया गया है, जो एक साथ तीन लाइव एक्टिविटी दिखा सकता है।

PunjabKesari
ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप

  • रियर कैमरा: दोनों मॉडल्स के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48MP का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
  • फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • कैमरा कंट्रोल्स: इसमें कैमरा कंट्रोल फीचर, प्रो कंट्रोल और रेफ्रेंस इमेज के साथ टेक्स्चर कंट्रोल वाले फोटोग्राफिक स्टाइल्स मिलते हैं।

बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी

  • बैटरी और चार्जिंग: iPhone 18 Pro में 24 घंटे की बैटरी लाइफ (36 घंटे का वीडियो प्लेबैक) और 18 Pro Max में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ (45 घंटे का वीडियो प्लेबैक) मिलती है। दोनों ही मॉडल फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
  • कनेक्टिविटी: इनमें 5G, ब्लूटूथ 7, वाई-फाई 8, ई-सिम (eSIM) सपोर्ट और USB 3.0 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Edited by:Pardeep